विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बुधवार को व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बैंकों से चुनाव के मद्देनजर प्राप्त दैनिक प्रतिवेदन की मांग की।
समीक्षा बैठक में जिले में संचालित 22 बैंकों में से 3 बैंक कॉपरेटिव बैंक, इंड-शिंड बैंक और उत्कर्ष बैंक से दैनिक प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने पर जिला निर्वाचान पदाधिकारी ने तीनों बैंकों को गुरुवार से प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि दैनिक प्रतिवेदन नहीं देने पर जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने सभी बैंक को निष्क्रिय खातों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे खातों में अचानक से पैसे के जमा होने या निकासी पर भी विशेष ध्यान रखना है।केवाईसी के बिना खातों में ज्यादा पैसा आने या बंद खातों में अचानक पैसा जामा होने पर भी विशेष ध्यान रखना है।साथ ही उन्होंने कहा उन परिस्थितयों में 10 लाख से अधिक के लेनदेन पर नजर रखना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق