विष्णपद थाना के मंगला गौरी पहाड़ के समीप की रहने वाली महिला चांदनी देवी ने मारपीट की घटना में केस दर्ज नहीं करने का आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की है। पीड़ित महिला ने बताया है कि पंद्रह दिन पहले उसके घर में घुसकर मारपीट की घटना की गई थी। दबंगई दिखाते हुए इस तरह की घटना की गई।

इस दौरान उसका एक हाथ टूट गया। मारपीट की घटना को लेकर उसने विष्णुपद थाना में लिखित शिकायत की, किन्तु पुलिस ने केस नहीं लिया। कई बार थाना का चक्कर काटने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मारपीट की घटना करने का आरोप राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों पर लगाया है।

अपने टूटे हाथ लेकर शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने मांग किया है, कि घटना का केस दर्ज कर संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इधर, इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment