पौधरोपण की सुरक्षा के लिए भी ऐसे दिव्यांगों को लगाया जा सकता है

सिटी रिपोर्टर| भभुआ

ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के किसान भवन में विभाग की ओर से कैंप लगाई गई। इस कैंप में जूटे दिव्यांगों को मनरेगा के तहत पंजीकृत कर उन्हें जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया। इस दौरान 18 दिव्यांगों को जॉब कार्ड निर्गत किए गए।विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विभाग की निर्देश पर दिव्यांगों के पंजीकरण किए गए। बताया गया है कि यह विभाग की ओर से दिव्यांगों के पंजीकरण किए गए भभुआ मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार गुप्ता ने बताया कि इन दिव्यांगों को उनके दिव्यांगता के अनुसार ही उन्हें कार्य सौंपे जाएंगे। मनरेगा की योजनाओं के संचालन में मजदूरों की देखरेख के लिए मेठ बनाया जाता है। पौधरोपण की सुरक्षा के लिए भी ऐसे दिव्यांगों को लगाया जा सकता है। वहीं मनरेगा की योजनाओं के बारे में भी दिव्यांगों के बीच जानकारी दी गई। पीओ ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सभी पंचायत रोजगार सेवकों को दिव्यांगों से संपर्क कर उनके मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment