भभुआ |जिला स्तरीय बाल विकास कार्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना के विभिन्न स्तर के कर्मियों के दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के आरंभ में विभिन्न प्रखंडों के लिए चयनित किए गए परियोजना समन्वयको के परिचय लिए गए। इसके बाद उन्हें उनके दायित्वों को विस्तार से बताया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने विभिन्न परियोजना पदाधिकारियों के अलावे समन्वयकों को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए नियमित मॉनिटरिंग करें। सभी सेविकाओं को नई तकनीक के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए उपकरण व जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं। किसी तरह की परेशानी सामने आए तो इसका निराकरण त्वरित गति से की जाए। सेविकाओं के जरिए दी जाने वाली सभी जानकारियां समय जिला कार्यालय को उपलब्ध हो। यह दायित्व समन्वयको की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment