
सकसोहरा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह अपने होटल में घुस गया और गेट को बंद कर दिया। पुलिस द्वारा गेट खोलने को कहने के बाद भी जब गेट नहीं खोला गया तब पुलिस ने जबरन खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान भीतर से आरोपी ने चोर-चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस पर उसने किसी ठोस वस्तु से वार कर दिया, जिससे होमगार्ड का एक जवान मामूली रूप से चोटिल हो गया। पुलिस की छापेमारी के दौरान अजीत महतो को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है। वह सकसोहरा थाने के छिलका पर के समीप होटल चलाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार से पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق