ईंधन के सदुपयोग व संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सौजन्य से आरा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। साईकिल रैली रमना मैदान से शुरू होकर शहीद भवन, कचहरी रोड होते हुए रमना मैदान में समाप्त हो गया। साईकिल रैली में जैन स्कूल, ज्ञानस्थली विद्यालय व अन्य विभिन्न संस्थानों के 500 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को टी- शर्ट, टोपी व पौधों का वितरण किया गया। मौके पर भोजपुर और बक्सर के अनेक एलपीजी वितरण मौजूद थे। मौके पर पूर्व मेयर रूबी कुमारी व डिप्टी मेयर पुष्पा सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के द्वारा किया गया कार्यक्रम सराहनीय है। ईधन का सदुपयोग कराना बहुत ही जरूरी है। ईधन का सदुपयोग करने से प्रदुषण मुक्त शहर होगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए ईधन काे बचाना बहुत ही जरूरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर अविनाश ने कहा कि पर्यावरण के दूषित होने का मूल कारण ईधन का सदुपयोग नहीं किया जाना है। साईकिल रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग ईधन का सदुपयोग के प्रति जागरूक हों।
रमना मैदान से तेल बचाने के लिए निकाली गई साइकिल रैली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق