बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी स्माइल परियोजना पटना की ओर से विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की मुस्कान राष्ट्र की मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कैथोलिक चर्च ख्रीस्ट राजा विद्यालय विजयनगर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व चर्च के पल्ली पुरोहित फादर राकेश रोशन ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मीरा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी के द्वारा किया गया। संचालन सिस्टर रश्मि ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, सीडीपीओ जमालपुर सुष्मिता कुमारी, पल्ली पुरोहित फादर राकेश रोशन, प्राचार्य सिस्टर एलिजाबेथ, सुपरवाइजर शिवानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है। महिलाएं अपनी नारी शक्ति को पहचाने और विकसित समाज में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दें। सीडीपीओ सुष्मिता कुमारी ने कहा कि सभी महिलाएं अपने बच्चों को चाहे बेटा हो या बेटी अच्छी शिक्षा देकर अच्छा इंसान बनाएं। पल्ली पुरोहित फादर राकेश रोशन ने कहा कि जहां अच्छी पढ़ाई हो वहां पहले बेटी को दीजिए। क्योंकि एक बेटी ही है जो पढ़कर 7 कुल का उद्धार कर सकती है। प्राचार्य सिस्टर एलिजाबेथ ने कहा कि मां शब्द में ही अपनापन होता है। मां ही होती है जो हर दुख सह कर भी बच्चों को खुश रखती है।

बालिकाओं ने दी घूमर की प्रस्तुति

कार्यक्रम में संयोजक के रूप में मौजूद मीरा कुमारी, सुप्रिया कुमारी ने कहा कि हम महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बने और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर समाज के हित के लिए कार्य करें। नाटक की दूसरी प्रस्तुति में अशिक्षित महिलाओं पर आधारित प्रस्तुति दिखाई गई। इस क्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसे देख उपस्थित महिलाएं झूमती दिखी। मौके पर संगीता कुमारी, रूबी कुमारी, सीमा कुमारी, उपस्थित थी।

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में घूमर नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bariarpur News - 39only a daughter can save seven clans by reading39

Post a Comment