बड़हरिया के क्वारेंटाइन सेंटर अब खाली होने लगे हैं। जिले में आने के 14 दिनों के बाद भी स्वस्थ पाए जा रहे लोगों को क्वारेंटाइन सेंटरों से छोड़े जा रहे हैं। ऐसे लोग खुश होकर अपने घर अपने परिजनों के बीच जा रहे हैं। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड की 30 पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटरों पर जैसे जैसे लोग आते गए, इनकी संख्या बढ़ती गयी। चार अप्रैल को अधिकतम 220 लोग सेंटरों पर रह रहे थे। उन्हें चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन जांच की सुविधा निरंतर दी जा रही थी। सरकारी निर्देश के आलोक में उन्हें सात अप्रैल से छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हुआ।

इसके बाद सोमवार को प्रखंड की 6 पंचायतें भामोपाली, सिकन्दरपुर, हथिगाई, भोपतपुर, चौकीहसन तथा दीनदयालपुर में कुल मिलाकर मात्र 22 लोग रह गए हैं। इनकी चिकित्सकों द्वारा नियमित जांच की जा रही है। समयावधि पूरी कर लेने और फिट पाए जाने के पश्चात इन्हें भी छोड़ दिया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि खाली किये गए क्वारेंटाइन सेंटर पूर्णतः बंद नहीं किये गए हैं। लॉकडाउन की समय सीमा यदि बढ़ाई जाती है, और लोग जिले के बाहर से आते हैं तो उन्हें क्वारेंटाइन सेंटरों में ही रखा जाएगा।
प्रमाण पत्र देकर भेजा जा रहा है घर
सेंटर के व्यवस्थापक कार्यपालक सहायक निलेश पुरी, कृषि सलाहकार विगु साह, विकास मित्र संध्या कुमारी ने बताया कि सोमवार को 8 लोगों को क्वारेंटाइन की अवधि पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र देकर घर भेजा गया, शेष तीन व्यक्ति को क्वारेंटाइन की अवधि पूर्ण होने पर घर भेजा जायेगा। उनकी जांच चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badhariya evacuating, only 22 people out of 220 left in Quarantine Center

Post a Comment