राजद की जिला इकाई के द्वारा कार्यालय सभागार में बाबा साहब भीमराव डॉक्टर अंबेडकर की 129 वी जयंती मनाई गई। आयोजन के क्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया। बारी बारी से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति संवेदना जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर की कृतियों को पीढ़ियां याद रखेंगी। इतिहास में उनका नाम सदा अमर रहेगा। वे वंचित तबके के हिमायती थे। आडंबरों के वे आजीवन खिलाफ रहे।

उन्हीं की देन है कि दलितों, पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने का अधिकार मिला। आरक्षण वह हथियार है। जिससे वे समाज के मुख्यधारा में आगे आए। अब भी इसका लाभ वंचित तबके के लोगों को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों व समाज के लिए किए गए योगदान की चर्चा की। इसे अनुकरणीय भी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अकलू राम ने किया। कार्यक्रम में भोला यादव, जनार्दन उपाध्याय, बनारसी यादव, अवनीश कुमार पांडेय, सत्येंद्र यादव, पुरुषोत्तम सिंह, बबलू गोंड के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।

बाबा साहेब को श्रद्धा के साथ किया याद
भभुआ/भगवानपुर:लॉक डाउन का पालन करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती मनाई गई। घरों में रहकर लोगों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर।माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा से याद किया। भाकपा माले के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की129 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा से याद किया। कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की जयंती मनाई गई। कोरोना की महामारी को देखते हुए लॉक डाउन का पालन करते हुए भीड़ इकट्ठा ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया। जिला कार्यालय में कामरेड मोरध्वज सिंह के द्वारा पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मेराज आलम,शकुंतला देवी, अंकिता कुमारी, आकांक्षा कुमारी,धर्मवीर सिंह शामिल हुए। रतवार में विजय सिंह यादव,ईशिया में पिंटू राम, सिंहासन राम,खरीगावा में उपेंद्र राम ब्रह्मा यादव, सुशील राम सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई। इधर, बसपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय ने भगवानपुर में डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब की जयंती मनाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baba Saheb will remember generations, name is immortal in history

Post a Comment