जिले में रविवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें रुपौली, बैसा और श्रीनगर के 2-2, जलालगढ़, केनगर और कसबा से 1-1 कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। रविवार को जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक 8 वर्षीय बच्ची और 10 साल के बच्चे को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

जिले के पूर्व के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज का फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाया गया है।रविवार को जिले में मिले 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को 15 संदिग्धों की रिपोर्ट आई, जिसमें सात में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। चार और लोगों को रविवार को स्वस्थ होने के बाद छोड़ा गया। दो पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं।

पॉजिटिव मरीज में 2 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली, 2 की नोएडा, दो की मुंबई और तीन की पंजाब से है। नए सात संक्रमित मरीजों में जलालगढ़ का एक है जो दिल्ली से लौटा था। श्रीनगर के दो संक्रमित मरीज है जो नोएडा से आए हैं। बैसा से भी दो मामले है जो मुंबई से लौटे थे।

केनगर के जगैली पंचायत का एक मामला है जो जालांधर से वापस आया था। एक पूर्णिया पूर्व रानीपतरा का है जो दिल्ली से लौटा है। सभी पॉजिटिव युवक पूर्णिया आने के बाद से ही क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे थे। सैंपल लेने के बाद प्रशासन के द्वारा सभी को जिलास्तरीय आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था।

प्रशासन के द्वारा सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कांटेक्ट हिस्ट्री को तलाशा जा रहा है। साथ ही साथ कोरोना पॉजिटिव जिस आइसोलेशन कैंप में रह रहे थे। वहां उनके डायरेक्ट संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

जालंधर से लौटा था युवक, क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के बजाए 24 घंटे रहा था घर में, विरोध के बाद लौटा

केनगर के आदर्श मध्य विद्यालय चंपानगर क्वारेंटाइन सेंटर से भी एक युवक के पॉजिटिव मिला है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने जांच में कोरोना संक्रमित होने के बाद की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक पंजाब के जालंधर के बाइपास हरगोविंद नगर गली नंबर दो से मजदूरी कर विगत एक पखवाड़ा पूर्व श्रमिक रेलगाड़ी से कटिहार पहुंचा था।

बस में सवार होकर केनगर प्रखंड मुख्यालय आया। युवक केनगर क्वारेंटाइन सेंटर में रुकने के बजाय भागकर अपने घर चला गया और 24 घंटे घर में बिताया। बाद में पड़ोसियों के विरोध करने पर उसे आदर्श मध्य विद्यालय चंपानगर क्वारेंटाइन केंद्र में रखा गया।

बेटे के बाद पिता की भी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ क्वारेंटाइन सेंटर में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। इनमें एक सरसौनी पंचायत के भटगामा का कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक हो गया है। प्रखंड के जिस आदर्श मध्य विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।

रविवार को उसी सेंटर से एक 42 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी पुष्टि डीएम ने की है। बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी ने बताया कि 5 प्रवासी मजदूरों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 22 मई को तीन लोगों को जांच के लिए पूर्णिया भेजा गया।

इसमें मुंबई से आए कोरोना पॉजिटिव दो भाइयों के संपर्क में आए दो परिजनों को एवं आदर्श मध्य विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे एक व्यक्ति जो दिल्ली से 12 मई को अपने बेटा व अन्य गांव के मजदूरों के साथ आए थे, वे भी शामिल थे। जिस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनका 16 वर्षीय बेटा भी पूर्व से कोरोना पॉजिटिव है। सेंटर के चारों ओर बैरिकेडिंग और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nine new Corona positives, 2-2 of Rupauli, Baisa and Srinagar, 1-1 infected in Jalalgarh, Kenagar and Kasba

Post a Comment