जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गांधी आश्रम में बुधवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व भारत रत्न जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू प्रधानमंत्री बनने के बाद ही भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए 1954 सेल स्टील उत्पादन के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाया। 1956 में आईआईटी, एम्स, 1958 में रक्षा प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए डीआरडीओ बनाया। 1964 में एयर क्राफ्ट उत्पादन के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए एचएएल बनाया। इसरो, बड़े-बड़े बांध बनाकर व भारत को आधुनिक सेना देकर सीमा को सुरक्षित किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment