इस्लामपुर थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में उपमुखिया द्वारा किशोरी से जबरन कुकृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जनप्रतिनिधि व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। 14 वर्षीया पीड़िता के बयान पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में इचहौस पंचायत के 52 वर्षीय उपमुखिया अरविंद सिंह और रीभा देवी हैं। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।

मुंह में कपड़ा डाल किया कुकृत्य : कमरे में महिला की मौजूदगी में उपमुखिया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नाबालिग जब शोर मचाने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया गया। इसके बाद बदमाश जनप्रतिनिधि ने जबरन किशोरी से कुकृत्य किया।

अन्य की संलिप्तता की हो रही जांच : महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार उपमुखिया व महिला को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। घटना में अन्य लोगों के संलिप्तता की जांच की जा रही है।

झांसा दे ले गई नाबालिग को कमरे में

आरोपों में पीड़िता ने बताया है कि वह इस्लामपुर के एक मोहल्ले में अपनी बड़ी बहन के साथ किराया पर रहकर पढ़ाई करती है। मंगलवार को पड़ोसी महिला रीभा देवी अपने पति विरेंद्र कुमार और पुत्री के साथ आईं। नाबालिग बाजार के लिए निकल रही थी। महिला ने उसे रोक लिया और अपने साथ चलने को कहा। बच्ची महिला के झांसे में आकर उसके साथ निकल गई। महिला बच्ची को अपने घर के एक कमरे में ले गई। जहां पूर्व से उपमुखिया मौजूद थे।

लुट रही थी आबरू, हंस रही थी महिला : घटना के दौरान कमरे में महिला भी मौजूद थी। बच्ची बदमाश के चंगुल से बचने का पुरजोर प्रयास कर रही थी। जबकि, महिला जोर-जोर से हंस रही थी। घटना के बाद बच्ची बदहवास हो गई। उसके सामने बदमाश ने महिला को रुपए भी दिए। इसके बाद नाबालिग किसी तरह अपने घर आई और बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार पीड़िता को लेकर स्थानीय थाना आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।ॉ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment