पटना.बिहार सरकार के सबसे अमीर मंत्री सुरेश शर्मा (नगर विकास विभाग) हैं। उनकी कुल संपत्ति 92209901 रुपए है। सुरेश की संपत्ति, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार से 25 गुना अधिक है। नीरज की कुल संपत्ति 35.87 लाख रुपए है। वह सबसे गरीब मंत्री हैं। उन पर 27.36 लाख रुपए का कर्ज भी है। दिलचस्प यह है कि सुरेश शर्मा के पास अपनी गाड़ी तक नहीं है।नीरज के पास हीरो होंडा मोटरसाइकिल है।

दूसरे सबसे अमीर मंत्री महेश्वर हजारी (योजना विकास विभाग) हैं। उनकी कुल संपत्ति 82498460 रुपए है। सबसे ज्यादा कर्ज अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद पर है-80 लाख रुए। सबसे ज्यादा सोना डॉ. अशोक चौधरी (भवन निर्माण मंत्री) के पास है-1 किलो 170 ग्राम। उनके और उद्योग मंत्री श्याम रजक के पास स्काॅर्पियो, होंडा, टोयोटा जैसी गाड़ियां हैं। मगर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव अभी तक अपना बजाज सुपर स्कूटर रखे हुए हैं। कई मंत्रियों की पत्नियां, पतियों से अमीर हैं। ज्यादातर मंत्रियों के पास हथियार हैं।

मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं उनके पुत्र, डिप्टी सीएम से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के पास

सीएम के पुत्र निशांत उनसे अमीर हैं। सीएम ने पहले ही अधिकतर चल-अचल संपत्ति पुत्र के नाम कर दी है। इस वजह निशांत अधिक अमीर हैं। सीएम के पास 38039 रु., उनके पुत्र के पास 9697 रुपए कैश है। सीएम के पास 16.28 लाख की चल संपत्ति है। दिल्ली में 40 लाख रुपए के एक फ्लैट को छोड़कर कोई दूसरी अचल संपत्ति नहीं है। दूसरी ओर सीएम के पुत्र के पास चल संपत्ति 1,39,82,680 रुपए और 1,48,81,694 अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री के पास इको स्पोर्ट्स कार है जबकि उनके पुत्र के नाम पर आई-10 कार है।

मोदी की 1.26 करोड़ तो पत्नी की चल संपत्ति 1.65 करोड़ की
डिप्टी सीएम मोदी की पत्नी उनसे अधिक अमीर हैं। मोदी के पास 44300 रुपए जबकि पत्नी के पास 35500 रु. नकद हैं। उपमुख्यमंत्री के पास 1,26,68,448 रु. जबकि पत्नी के पास 1,65,77,774 रुपए की चल संपत्ति है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार (बाएं) और मंत्री सुरेश शर्मा (दाएं) ।

Post a Comment