![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/23/)
स्थानीय रेलवे स्टेशन से पूरब सूर्य मंदिर तालाब के समीप मंगलवार की देर शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक 26 वर्षीय महिला जख्मी हो गयी। जख्मी महिला का नाम तारामुनी देवी बताया जाता है, जो बहोरनपुर ओपी के बहोरनपुर निवासी सुरेन्द्र चौधरी की प|ी बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अप मगध एक्सप्रेस से आरा से बिहिया आ रही थी। इसी दौरान स्टेशन आने के पहले ही ट्रेन से रेल ट्रैक पर गिर गयी। हादसे के बाद खलबली मच गयी। जख्मी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में पहुंचाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला के परिजनों में दहशत व्याप्त हो गया। घर वालों को जैसे महिला के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली, सभी लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق