पहाड़पुर में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
प्रखंड के बकसंडा पंचायत के पहाड़पुर गांव स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा, बाल जागरुकता अभियान के अंतर्गत खेल- कूद व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सशस्त्र सीमा बल की 29वीं बटालियन के द्वारा कराए गए इस आयोजन का संचालन पूर्व मुखिया डॉ. सुरेश चाैधरी और कारू यादव ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने दौड़, उची कूद, लंबी कूद, संगीत आदि खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए। फतेहपुर मोड़ स्थित एसएसबी कैम्प सशस्त्र सीमा बल की 29वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा, मुखिया सुबोध कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास होता है तथा शिक्षा के गुणात्मक विकास में प्रतियोगताएं का अहम भूमिका होती है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को सशक्त बनाने के लिए खेल-कूद, संगीत व अन्य प्रतियोगताएं काफी सहायक होते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक सदभावना व आपसी भाईचारा कायम होता है।
बच्चों को मिला पुरस्कार
कार्यक्रम को मुखिया सुबोध कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार, पूर्व मुखिया डॉ. सुरेश चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों क्रमशः काजल कुमारी, सोनाली कुमारी, श्रुति कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी, निशु कुमारी, अनिसा कुमारी आदि सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण कर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक कारु प्रसाद यादव और मंच संचालन नीतीश कुमार व नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अमीत कुमार, पूर्व मुखिया विरेंद्र पासवान, संदीप कुमार राजभर, उप मुखिया अमीन खान, अभिनाश कुमार अरूण यादव, अलखदेव महतो, दशरथ यादव, सरपंच भागीरथ पासवान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

إرسال تعليق