दुजरा पहलवान घाट के रहने वाले इंजीनियर ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई फिर बुद्धा काॅलोनी थाने के मामले की जानकारी दी गई। बताया गया कि दस दिन पहले इंजीनियर रोहित रंजन कि मां की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया। थानेदार रविशंकर सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला यही है कि मां के जाने के बाद युवक परेशान रह रहा था और डिप्रेशन में सुसाइड कर लिया। आगे की जांच जारी है।
सुबह घर वालों ने देखा पंखे से झूल रहा था शव : रोहित के घर वालों ने पुलिस को बिताया कि रोहित रात में ठीक ठाक ही लग रहा था। हालांकि कई दिनों से वह गुमसुम रह रहा था। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह साढे नौ बजे तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो रोहित का शव पंखे से झूलता नजर आया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ली। हालांकि रोहित के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पिता और बहन ने भी खुदकुशी कर दी थी अपनी जान
रोहित के पिता शिवेंद्र नारायण बहुत पहले की गुजर चुके हैं। बताया गया कि उन्होंने भी आत्महत्या ही की थी। इसके कुछ दिन बाद रोहित की एक बहन ने सुसाइड कर लिया था। रोहित का एक भाई है जो बेंगलुरू में जॉब करता है। घर वालों ने पुलिस से कहा कि रोहित कुछ दिन पहले ही मां की सेवा करने के लिए दिल्ली से नौकरी छोड़कर पटना आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Engineer son died 10 days after mother's death

Post a Comment