थाना क्षेत्र के गणपतगंज निवासी संतोष अग्रवाल एवं उनके कर्मचारी बैजनाथ साह के साथ हुए लूट एवं गोली कांड का कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) कोसी प्रमंडल ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। कैट कोसी के प्रमंडलीय अध्यक्ष सचिन माधोगड़िया एवं सुपौल जिलाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि कैट कोसी प्रमंडल के पदाधिकारियों द्वारा इस घटना की सूचना कैट प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा को भी दी गयी। घटना को त्वरित संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडेय एवं एसपी सुपौल से बात करके कार्रवाई की मांग की है।

जिस पर डीजीपी एवं एसपी ने जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का आश्वाशन दिया है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। वहीं कैट के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष गोपाल चांद, प्रमंडलीय सचिव उमेश गुप्ता एवं महासचिव सीताराम चौधरी, जिला महामंत्री मनीष जलान, सोनू पंसारी, सुशांत सोनी, पंकज नारायण, राजीव, तेजू जायसवाल, विक्की भगत, आकाश पंसारी, अमित खैतान, सहित अन्य व्यापारियों ने भी घटना पर विरोध दर्ज किया और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment