सदर थाना के विशनपुर भरना टोला में कलवर्ट के पास 26 साल के एक युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना था कि बदमाशों ने छीन झपट की नियत से युवक की हत्या कर दी होगी। मृतक युवक मुकेश विशनपुर गांव का ही रहने वाला है वह अपने ससुराल गम्हरिया से लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक वह गम्हरिया स्थित अपने ससुराल से बाइक चला कर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या की गई है।
युवक का बाइक और मोबाइल दोनों ही घटनास्थल से गायब है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस बीच पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अब मामला लूट-पाट के दौरान हत्या का है या फिर किसी आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है पुलिस इसकी पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
2018 में पहले मुकेश ने पंचायत में पत्नी से अनबन होने पर लिया था तलाक
मुकेश की शादी 29 मई 2013 को मधेपुरा जिला के साहूगढ़ टोला भगवानपुर में डोली कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन पति-पत्नी में सामंजस नहीं रहने के कारण 12 सितंबर 2018 को ग्रामीण पंच एवं गणमान्य लोगों के बीच एक पंचायत हुई। इसमें लड़का एवं लड़की पक्ष के लोग उपस्थित हुए। इसमें लड़का एवं लड़की ने एक साथ नहीं रहने की बात कही। इसपर पंच ने कहा कि आप लोगों के बीच लेन देन जो हुआ व लड़की पक्ष को लौटा दे। जिसपर दोनों परिवार ने पंच के सामने हस्ताक्षर भी किया।
पहली पत्नी के पिता, भाई और भतीजे पर हत्या का लगाया आरोप
मृतक मुकेश के चाचा राम कुमार भारती ने सदर थाना में आवेदन देकर मृतक की पहली पत्नी के पिता व भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। श्री भारती ने कहा उसकी पहली शादी मधेपुरा जिला के साहूगढ़ में हुआ था। पत्नी से विवाद के कारण उसे 2018 में छोड़ दूसरी शादी मधेपुरा जिला के गम्हरिया में हुई। इसी से आक्रोशित पहली पत्नी के पिता व भाई ने उसके भतीजा की हत्या कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Young man murdered, uncle and wife impose on first wife

Post a Comment